Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

मेरठ पुलिस का खेल में दम, जोनल प्रतियोगिता में लहराया परचम - SSP ने बढ़ाया हौसला


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 29वीं अन्तरजनपदीय मेरठ जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइकिलिंग महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 और तृतीय अन्तरजनपदीय मेरठ जोन (पुरुष/महिला) भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में जनपद मेरठ के पुलिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में मेरठ पुलिस के दो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया -
1. म0का0 मनोरमा ने एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन किया। 2. हे0का0 मनोज कुमार ने पावर लिफ्टिंग और शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में मेरठ पुलिस को गौरवान्वित किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। SSP महोदय ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों का उत्साहवर्धन किया और आगामी राज्य स्तरीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here