Friday, October 9, 2026

प्रधानाध्यापक पद से हटने की गुहार, BSA पर कार्यमुक्त न करने का आरोप

 


नित्य संदेश ब्यूरो

धौलाना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौलाना तस्लीम अली खान ने खुद को प्रधानाध्यापक पद से हटाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना पंकज चतुर्वेदी से गुहार लगाई है। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा।


बताया गया कि शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने तस्लीम अली खान के खिलाफ सीडीओ, डीएम हापुड़, एडी बेसिक मेरठ, कमिश्नर और बेसिक शिक्षा मंत्री से शिकायत की थी। रविकांत का आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई से बचने के लिए पद छोड़ने की पेशकश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment