नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग ने आज मोदीपुरम बाईपास मजदूर चौक पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कैंप लगाया। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा के निर्देश पर लगे शिविर में 210 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जनहित फाउंडेशन ने 100 श्रमिकों को फ्री फर्स्ट एड किट बांटी। शिविर में सहायक श्रम आयुक्त अवधेश कुमार वर्मा, डॉ. शहजर, डॉ. हर्षित और श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment