Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

डीएम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से हुआ प्रेरणादायी जनसंवाद

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।  डी एम पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं से जनसंवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, मेहनत और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने भंवर सिंह तोमर का बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।जनसंवाद के दौरान भंवर सिंह तोमर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने भंवर सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार के प्रेरणादायी संवाद उनके व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ की ओर से अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here