Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

1 नवंबर को CCSU में लगेगा बृहद विधिक सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आमजन को विधिक रूप से सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय की अध्यक्षता में आयोजित होगा।


शिविर के सफल आयोजन के लिए आज जिला जज के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के सभागार में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बृहद शिविर से पूर्व लघु साक्षरता शिविर आयोजित कर जनता को योजनाओं की जानकारी दी जाए और लाभ के लिए पंजीकरण कराया जाए। साथ ही प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह व जनपद के सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here