Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के आईसीटीसी काउंसलर संजीव कुमार ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, बचाव के तरीके, उपचार, किन तरीकों से यह नहीं फैलता, देश में एचआईवी की वर्तमान स्थिति और एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने इस दौरान कई प्रश्न भी पूछे जिनका समाधान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर लता कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. रूबी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here