Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

जन कल्याण समिति ने जे.एन. मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को खाना वितरित किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

अलीगढ़। जन कल्याण समिति की ओर से जे.एन. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए खाना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी और सभी सक्षम लोगों की जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में इलाज के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को खाना उपलब्ध कराकर संस्था उन्हें राहत देने की कोशिश कर रही है। संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि खाना वितरण के इस पुण्य के काम मे जो लोग हिस्सा लेना चाहें वो संस्था से जुड़कर या सम्पर्क करके सहयोग करें और संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। खाना प्राप्त करने वाले लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इमरान खान (अध्यक्ष), मुज़फ़्फ़र इक़बाल (सचिव), फ़रमान खान (उपसचिव), मोहम्मद रिज़वान (कोषाध्यक्ष), बबलू राइन, नाज़िम खान, सलमान कुरेशी, एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here