Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार किया है।


एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हापुड़-मेरठ रोड स्थित खत्ते के पास से आरोपी इलमा (20) पत्नी तालिब निवासी कच्ची जाकिर कॉलोनी, फतेहउल्लापुर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद हुआ। 3 अक्टूबर को वादी अकरम अली ने तहरीर दी थी कि उसके चचेरे भाई तालिब (24) की उसकी पत्नी इलमा ने अपने प्रेमी अमन पुत्र सलीम निवासी इस्लामाबाद, लिसाड़ी गेट के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। तहरीर पर थाना लोहियानगर में मुकदमा संख्या 696/2026 धारा 103(1) BNS दर्ज किया गया था। पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here