नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज बी.एड विभाग द्वारा सुशासन विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनकल्याणकारी सेवाओं और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ० भावना सिंह ने किया। बी.एड प्रथम वर्ष की छात्राओं निशा, यशिका, दिव्या, अंजना, तन्वी, दीपाक्षी, विभा, प्रेरणा, मानसी, लीपाक्षी और शिवानी जैन ने नाटक में प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो० डॉ० अंजू सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो० लता कुमार, प्रो० अनुजा गर्ग, डॉ० गौरी सहित बी.एड विभाग के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment