Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

महिला महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।


प्रतियोगिता में इशिका एवं अनुराधा ने प्रथम, रुचिका एवं शुभा ने द्वितीय तथा मानसी-इकरा और सोनल-काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो० मोनिका चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो० गीता चौधरी और डॉ० आशीष पाठक रहे। प्राचार्य प्रो० अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रो० लता कुमार, डॉ० ज्योति चौधरी, डॉ० रूबी, डॉ० रिचा राणा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here