Thursday, October 1, 2026

पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ



अंजु शर्मा

नित्य संदेश, मेरठ। चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में "पॉक्सो अधिनियम 2012" के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी के खिलाफ जानकारी दी गई।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता उर्वशी चौधरी ने छात्राओं को बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य प्रभावित बच्चों को कानूनी सुरक्षा देना और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाना है। उन्होंने बच्चों को सतर्क रहकर खुद को और आसपास के बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आजकल बढ़ रहे अपराधों और यौन उत्पीड़न के विषय में भी जानकारी दी और खुद को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा झारिया ने सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन ममता चौधरी ने किया और सभी अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment