Thursday, October 1, 2026

सीईआरटी में ‘नवसंग-26’ नवप्रवेशी स्वागत समारोह का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सीईआरटी) में बी.टेक, बीसीए, बीबीए और एमबीए 2026 बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘नवसंग-26’ स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। सीईआरटी एवं राम समूह के अध्यक्ष राजेंद्र यादव और प्रबंध निदेशक कंगना यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। निदेशक दिनेश शर्मा, शैक्षणिक अधिष्ठाता जितेंद्र राणा, सभी विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकों ने सहयोग किया। अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व और सोच विकसित करने का माध्यम है, विद्यार्थी अनुशासन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करें। प्रबंध निदेशक कंगना यादव ने विद्यार्थियों से रचनात्मक गतिविधियों और नवाचार में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


निदेशक दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डेटा साइंस और उद्यमिता का है, विद्यार्थियों को नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति, नृत्य, संगीत, परिधान प्रदर्शन और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर परिसर को उत्साह से भर दिया।

No comments:

Post a Comment