Thursday, October 1, 2026

अनस हैदर उस्मानी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा में खुशी


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अनस हैदर उस्मानी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी है।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। दिलशाद चौहान और नासिर सैफी ने कहा कि अनस हैदर उस्मानी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर परवेज सैफी, सादिक सैफी, साजिद चौहान, सनव्वर चौहान, फैसल सलमानी, अमीन सिद्दीकी, अनुज गुर्जर, शोएब चौहान और अबुल राणा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment