Thursday, October 15, 2026

कृषि विवि में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।


एसएसपी के आदेश पर आयोजित कार्यशाला में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणामों और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने छात्रों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ परिवार व समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment