Thursday, October 15, 2026

ज्ञान निकेतन में मनाया नवरात्रि उत्सव

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, मेरठ। शास्त्री नगर स्थित ज्ञान निकेतन सोसायटी में गुरुवार को समिति की महिलाओं द्वारा नवरात्रि पर्व के चलते एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञान निकेतन सोसायटी की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। सर्वप्रथम माता शेरावाली की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने माता रानी के भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के आयोजन में दिव्या चौहान, पल्लवी त्रिपाठी, राशि कंसल, विशु सिंघल एवं मनीषा राणा का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment