Thursday, October 15, 2026

मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में साइबर जागरूकता एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किए गए।


एसपी अपराध / नोडल अधिकारी मिशन शक्ति के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, साइबर टीम व महिला बीट पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी-पासवर्ड साझा न करने और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने के बारे में बताया गया। साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।



इस दौरान छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 सहित अन्य हेल्पलाइन, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


थाना लालकुर्ती, टीपीनगर, देहली गेट, दौराला, भावनपुर, कोतवाली, नौचंदी, सरधना, पल्लवपुरम व सिविल लाइन सहित कई थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए।

No comments:

Post a Comment