Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

क्षेत्रीय गणित प्रतियोगिता में तनीष्का अधाना ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

  


मंजुल त्यागी

नित्य संदेश, मेघराजपुर, मेरठ। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर की प्रतिभाशाली छात्रा तनीष्का अधाना ने सुरेश देवी हेमचंद त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर, गंगानगर में आयोजित क्षेत्रीय गणित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


तनीष्का ने अपनी मेहनत, लगन, गणित विषय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार की ओर से तनीष्का अधाना को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि तनीष्का भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here