Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

त्योहारों को लेकर पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक, व्यापार संघों ने रखीं समस्याएं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दीपावली, दशहरा, रामलीला और दुर्गा शोभायात्रा को देखते हुए गुरुवार को पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी, नगर आयुक्त, एसपी सिटी, एसपी देहात और सभी सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ समेत शहर के व्यापार संघों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। व्यापारियों ने बाजारों और आयोजन स्थलों पर बिजली, पानी, सड़क, यातायात और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख बाजारों, रामलीला स्थलों और शोभायात्रा मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ाई जाएगी और सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में पल्लवपुरम व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संरक्षक पूरण चंद सैनी, कृष्णा कुमार, दिनेश वर्मा, डॉ. भूपेंद्र पंवार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here