Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

मौलाना तस्लीम अली खान को खंड शिक्षा अधिकारी ने दी अंतिम चेतावनी, शिकायतकर्ता ने निस्तारण को बताया लीपापोती

 


नित्य संदेश ब्यूरो

धौलाना। मौलाना तस्लीम अली खान को खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना पंकज चतुर्वेदी ने अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर अभिलेख व साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


इस पर शिकायतकर्ता शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने निस्तारण को लीपापोती बताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग मौलाना को खुलेआम संरक्षण दे रहा है, जबकि छोटी-छोटी बातों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को निलंबित किया जा रहा है। रविकांत ने कहा कि इस निस्तारण के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ का घेराव किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here