Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

आरसेटी मेरठ में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर जागरूकता सत्र आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केनरा बैंक, मेरठ के क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी मनीष कुमार वार्ष्णेय द्वारा आरसेटी, मेरठ में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रमेश जोशी और माधुरी शर्मा भी उपस्थित रहे, जिसमें 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


सत्र में मनी म्यूल खाते, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने, यूपीआई और क्यूआर कोड से होने वाली धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों को अपना बैंक खाता दूसरों को न देने और ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी व पासवर्ड किसी से साझा न करने के प्रति जागरूक किया गया। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामलों पर भी जानकारी दी गई और घबराने के बजाय आधिकारिक माध्यम से सत्यापन करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना देने और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here