नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। गुमाश्ता नगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान (श्री श्रीधर धाम) में रविवार शाम 'Gen-Z Bhajan Jamming at the Temple' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। युवाओं को सनातन संस्कृति, परंपरा और भक्ति संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए।
यह आयोजन पहली बार के मंदिरों की श्रृंखला में कुमार नगर स्थित बालाजी मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे भव्य संध्या आरती के साथ हुई, जिसके बाद 7:15 बजे ठाकुर जी के विशेष भोग दर्शन कराए गए। तत्पश्चात 7:30 बजे से लाइव भजन जैमिंग का दौर शुरू हुआ, जहाँ पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजनों की धुनों पर युवा भक्ति रस में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण अत्यंत दिव्य एवं पावन बना रहा।माधव इंदौरी, युवराज माहेश्वरी, राघव माहेश्वरी ने मेरा आपकी कृपा से, मेरे झोपड़ी के भाग, मैंने तेरे ही भरोसे, राम की गली में तुम आना जैसे भजनों को ने अंदाज में गाकर सभी को अभिभूत कर दिया।



No comments:
Post a Comment