Thursday, October 15, 2026

ऑनलाइन लूडो में भारत के कर्मयोगी आशीष शर्मा की शानदार जीत, पाकिस्तान के खिलाड़ी को दी मात



कांटे की टक्कर में रणनीति, धैर्य और सूझबूझ से मारी बाजी, भारतीय खिलाड़ी NABA को भी हराया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऑनलाइन लूडो गेम के एक बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में मेरठ निवासी कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी Mohammed Irfan तथा भारत के खिलाड़ी NABA 86 को पराजित कर जीत हासिल की।


मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि खेल के दौरान हर चाल महत्वपूर्ण साबित हो रही थी। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे चुनौतीपूर्ण मुकाबले में कर्मयोगी आशीष शर्मा ने धैर्य, एकाग्रता, सूझबूझ और बेहतरीन रणनीति का परिचय देते हुए अंततः जीत अपने नाम की। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मौजूदगी ने मुकाबले को विशेष रूप से रोमांचक बना दिया। खेल के अंतिम चरण तक प्रतिस्पर्धा बनी रही, लेकिन आशीष शर्मा ने अपनी रणनीतिक चालों से बाजी पलटते हुए शानदार सफलता प्राप्त की।


इस अवसर पर कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने कहा—"खेल चाहे मैदान का हो या ऑनलाइन, जीत केवल भाग्य से नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मविश्वास, एकाग्रता और सही समय पर सही निर्णय लेने से मिलती है। मुकाबला कितना भी कठिन क्यों न हो, अंतिम क्षण तक हार नहीं माननी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रहती है, लेकिन प्रत्येक खेल में आपसी सम्मान, सकारात्मक सोच और खेल भावना सर्वोपरि होनी चाहिए।


गौरतलब है कि कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा, देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.), मेरठ के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। वे योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। "कांटे की टक्कर थी, हर चाल में चुनौती थी, लेकिन धैर्य और रणनीति ने जीत की कहानी लिख दी।"


No comments:

Post a Comment