Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

विधान परिषद चुनाव के लिए माइक्रो आब्जर्वरों को दिया प्रशिक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर आज एनएएस डिग्री कॉलेज मेरठ में माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया।


मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी कार्मिक प्रशिक्षण नूपुर गोयल ने प्रत्येक प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर निर्वाचन की पारदर्शिता, सुचिता और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर को एनएएस कॉलेज में ही पोलिंग पार्टियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इस अवसर पर सह नोडल कार्मिक जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here