Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

मेडिकल कॉलेज में कन्या जन्मोत्सव आयोजित, 16 नवजात कन्याओं को मिली बेबी किट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ० वी.के. सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की उपस्थिति में कन्याओं द्वारा केक काटकर किया गया। इस दौरान 16 नवजात कन्याओं को बेबी किट, फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here