Friday, October 9, 2026

बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में फ्रेशर एवं टैलेंट अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में फ्रेशर एवं टैलेंट अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करना, उनकी प्रतिभाओं को पहचानना तथा विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एस. एस. गौरव ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उज्बेकिस्तान से आईं प्रोफेसर प्रो. दिलफुज्जा ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डॉ. अमरदीप सिंह ने नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों, प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में Mr. Fresher का खिताब Mr. Ankit Kumar को प्रदान किया गया, जबकि Ms. Fresher का खिताब Ms. Anita ने प्राप्त किया। इसी क्रम में अपनी विशेष प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Mr. Talented का पुरस्कार Mr. Udit Baliyan तथा Ms. Talented का पुरस्कार Ms. Suhani Chaudhary को दिया गया।


इसके अतिरिक्त, व्यक्तित्व एवं आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर Mr. Handsome का खिताब Mr. Vijay Shirangi को तथा Ms. Gorgeous का खिताब Ms. Harshita को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को विभाग की ओर से बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन Ms. Tanya, Ms. Ankita, Mr. Aman और Mr. Vishesh द्वारा किया गया। सभी संचालकों ने अपनी कुशल मंच संचालन क्षमता, संवाद शैली और मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके प्रयासों से समारोह का वातावरण पूरे समय उत्साहपूर्ण और जीवंत बना रहा।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए साथियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से विभाग में सकारात्मक, रचनात्मक और मैत्रीपूर्ण वातावरण को बढ़ावा मिला।


कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, संचालकों, आयोजकों और सहयोग करने वाले विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विभाग की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा निखारने के लिए प्रेरित करते हैं।


फ्रेशर एवं टैलेंट अवॉर्ड समारोह विद्यार्थियों के लिए अत्यंत यादगार और प्रेरणादायक रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, खुशी और उमंग का माहौल बना रहा तथा समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment