प्रमोद कुमार तेवतिया
नित्य संदेश, मेरठ। सूरजकुंड रोड, देवी नगर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में शनिवार को शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा
कि महाराजा अग्रसेन एक रुपया-एक ईंट के सिद्धांत के प्रणेता, परोपकारी और महादानी
थे, उनके आदर्शों ईमानदारी, त्याग और सामाजिक सेवा को जीवन में उतारना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश बंसल ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान पायल,
रूबी, मीना, नेहा, सुरभि, क्षमा, रीना, कविता, शशि, हिमानी, प्रभा, सरला, विमला,
शांता, उर्वशी, सरोज, विमल सहित ऋषि जी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment