Sunday, October 4, 2026

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी का भव्य स्वागत



रवि गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी का जागृति विहार में जाटव विकास मंच के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में पगड़ी पहनाकर, पुष्पगुच्छ व मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जाटव महासंघ के अध्यक्ष नेमपाल गौतम ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद जगपाल सिंह बौद्ध ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने कहा कि डॉ. लिसाड़ी लंबे समय से समाज के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर मेरठ में समाज का सम्मान बढ़ाया है। डॉ. लिसाड़ी ने कहा कि वह निरंतर समाज व पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।



कार्यक्रम में वीरपाल सिंह, अरुण कुमार जयंत, बाबूराम मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, पार्षद मास्टर सत्यपाल, ओमपाल सिंह, अश्वनी जाटव कुटी, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, डॉ. अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment