Sunday, October 4, 2026

अयोध्या में ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज आर्गेनाइजेशन का अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न



नित्य संदेश ब्यूरो

अयोध्या। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज आर्गेनाइजेशन का अखिल भारतीय अधिवेशन अयोध्या में आयोजित किया गया। अधिवेशन का आयोजन को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन, उ.प्र. द्वारा किया गया। अधिवेशन में महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के सहकारी बैंकों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में सहकारी बैंकिंग क्षेत्र और कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए।


इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वित्त प्रभारी गिरीश आर्या, अखिल भारतीय मंत्री अनिल घुमने (महाराष्ट्र), प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन के संरक्षक राजेश्वर सिंह, अनिल गुप्ता, मेरठ यूनिट मंत्री अवधेश सरोज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुधीर सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री, प्रकाश खाड़ीलकर (महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मेरठ जिला सहकारी बैंक के नागेंद्र कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजेश्वर सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया।

No comments:

Post a Comment