Thursday, October 8, 2026

बैठक में सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का जताया आभार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर हुई। बैठक में दवाओं और सर्जिकल उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर सरकारी नियंत्रण की वर्षों पुरानी मांग पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा संज्ञान लिए जाने पर आभार जताया गया।


संगठन ने बताया कि वह राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक को डीएम और कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन देकर लगातार यह मांग उठाता रहा है। सदस्यों ने इसे अपनी जीत बताते हुए महामंत्री रजनीश कौशल को बधाई दी। अध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने दवा एवं खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव द्वारा लॉन्च किए गए नए मोबाइल ऐप की जानकारी दी, जिससे डीपीसीओ के दायरे में आने वाली दवाओं की एमआरपी चेक कर अधिक होने पर शिकायत की जा सकती है।


संगठन ने थोक दवा व्यापारियों से अपील की कि जिन स्थानों पर थोक लाइसेंस आवंटित है लेकिन संचालन नहीं हो रहा है, उसकी सूचना विभाग को दें। बैठक में चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू, सुनील अग्रवाल, हेमंत बंसल, राजीव ग्रोवर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment