नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आयोजित 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/डिस्कॉम क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। 5 से 8 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में 10 टीमों के 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हाई वोल्टेज फाइनल में यूपी पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ने अनपरा परियोजना को 5
विकेट से हराकर क्रिकेट ट्रॉफी जीती। अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन
बनाए, जिसे मुख्यालय ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। तीसरे स्थान पर पूर्वांचल
डिस्कॉम रही, जिसने हरदुआगंज को 6 विकेट से हराया। बेस्ट बैट्समैन ऋषिकेश यादव
(पूर्वांचल), बेस्ट बॉलर संजय यादव (हरदुआगंज), बेस्ट फील्डर जितेंद्र कुमार
(पश्चिमांचल) और मैन ऑफ द सीरीज रवि प्रकाश (मुख्यालय) रहे। कुश्ती में मेजबान
पश्चिमांचल डिस्कॉम ने 10 में से 7 मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप जीती। अनपरा दूसरे और
ओबरा तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती मुकाबले सीसीएसयू के दारा सिंह स्टेडियम में हुए।
प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन
अर्जुन अवार्डी अलका तोमर की देखरेख में हुआ। समापन पर निदेशक आशु कालिया, संजय
जैन, स्वतंत्र तोमर सहित अधिकारियों ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कीं।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment