Thursday, October 8, 2026

गार्गी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने किया जैव-प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का भ्रमण


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन में जैव-प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में गार्गी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की 52 छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।


भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को जैव-प्रौद्योगिकी में आधुनिक अनुसंधान, उन्नत प्रयोगशाला तकनीकों और उपकरणों से परिचित कराना था। छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर शोध कार्यों की जानकारी ली। अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. सेंगर के मार्गदर्शन में डॉ. पंकज चौहान, डॉ. निलेश कपूर, डॉ. रेखा दीक्षित, डॉ. बुद्धेश गौतम और डॉ. अमित बालियान ने छात्राओं को तकनीकों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया। स्नातक विद्यार्थियों ने व्यावहारिक उपयोग समझाया। शिक्षक नित्या शर्मा, कुलदीप चौहान सहित स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। छात्राओं ने उत्साह से प्रश्न पूछे और कृषि, स्वास्थ्य व पर्यावरण में जैव-प्रौद्योगिकी के महत्व को समझा।

No comments:

Post a Comment