Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

मुरादाबाद में विद्युत कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, सुरक्षा और दक्षता पर जोर





नित्य संदेश ब्यूरो

मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र आवास विकास, मुरादाबाद में लाइनमैन एवं टीजी-2 कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में उपकेंद्रों के सुरक्षित संचालन, उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर तकनीकी जानकारी दी गई। कर्मचारियों को हाई वोल्टेज पर काम करने से पहले आपूर्ति बंद करने, अर्थिंग रॉड से डिस्चार्ज करने, सुरक्षा किट के प्रयोग और ट्रांसफार्मर के रख-रखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्युत कार्यों में सतर्कता बरतने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से हादसों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) ई. अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here