Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

बिजली बंबा बाईपास पर हंगामा: चकरोड काटकर डाला पाइप, निजी प्लॉट में गाड़ा खंभा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर रामवीर के होटल के सामने 106 गज के प्लॉट के मालिक घनश्याम पुत्र बलबीर सिंह ने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, माधवपुरम को शिकायत दी है।

पीड़ित के दो गंभीर आरोप हैं। पहला, सामने नई कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर ने सरकारी 12 फुट की चकरोड को बिना अनुमति काटकर उसके नीचे से पाइप डाल दिया है। दूसरा, उसी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर के लिए बिजली विभाग के ठेकेदार ने दो खंभों का जोड़ा पीड़ित के निजी प्लॉट के अंदर गलत तरीके से लगा दिया है।

पीड़ित ने बताया कि इससे भविष्य में मकान बनाने में भारी परेशानी होगी। उन्होंने चकरोड में डाले गए पाइप और प्लॉट में लगे खंभे को तुरंत हटवाने की मांग की है। शिकायत की रिसीविंग दिनांक 03/10/2026 को हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here