Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सैफी संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सैफी संघर्ष समिति - पंजीकृत के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट मेरठ में ज्ञापन सौंपा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सैफी, मेरठ जिलाध्यक्ष हाजी नदीम सैफी और महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी शामिल रहे। ज्ञापन में केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की गई कि लंबे समय से चले आ रहे बेंच आंदोलन और जनता की समस्याओं को देखते हुए जनहित में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए।


आरिफ सैफी ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, यहां दूसरी बेंच की स्थापना बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। हाजी नदीम सैफी ने कहा कि समिति शुरू से ही बेंच आंदोलन का समर्थन करती रही है और आगे भी भागीदार रहेगी। ज्ञापन देने वालों में आरिफ सैफी, हाजी नदीम सैफी, इमरान सैफी, आसिफ सैफी, चांद सैफी, आवेश सैफी और महफूज सैफी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here