Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, पुलिस ने कहा- ऊपर से आदेश है

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर को गंगानगर पुलिस ने सोमवार रात 9 बजे से हाउस अरेस्ट कर रखा है।


विनोद सोनकर ने बताया कि हाउस अरेस्ट का कारण पूछने पर पुलिसकर्मियों ने सिर्फ इतना कहा कि ऊपर से आदेश है, लेकिन किसका आदेश है और क्यों है, यह कोई नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने इंस्पेक्टर विनय कुमार से भी बात की, लेकिन वह भी कारण नहीं बता पाए और कहा कि अधिकारियों से बात करके बताते हैं। विनोद सोनकर ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। हमें विरोध करने का मौलिक अधिकार है, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस विपक्ष को हाउस अरेस्ट कर रही है ताकि हम किसी प्रोटेस्ट में शामिल न हो सकें। उन्होंने इसकी घोर निंदा की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here