Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा : डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 के दौरान शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षा संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिलाधिकारी ने पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ सहित कई परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी भी ली। डीएम ने केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए और परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here