Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सैकड़ों लोगों ने योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाया।

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि अभियान के तहत योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। प्रतिदिन स्वास्थ्य, समाज कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, थाना परीक्षितगढ़, मिशन शक्ति, शिक्षा, नगर विकास, डूडा, दिव्यांग सशक्तिकरण, आयुष, कौशल विकास, आपूर्ति एवं श्रम विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर लगातार 7 दिनों तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, पूनम रुहेला, स्वाति चौधरी, डॉ. इकरार अहमद, डॉ. तृप्ति एनम, सुनील कुमार, मिशन शक्ति से अंजली, कोमल, रीना चंद्र सैन, सफाई नायक इमरान तोमर, संतोष वाल्मीकि, सुभाष रोहतगी, पवन त्यागी, आशीष कुमार, चंद्रसेन, दुष्यंत, प्रशांत शर्मा, शुभम त्यागी, विशाल यादव, अजय गुप्ता, साहिल, ओजस्विनी रुहेला, नैना सैनी, परीक्षिता, मानसी प्रजापति, कनिका आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here