Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट नवीन मौर्य को मिला प्रथम पुरस्कार

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौर। इंदौर प्राणी संग्रहालय में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित फोटो प्रतियोगिता में फोटो जर्नलिस्टों को सम्मानित किया गया। 


प्रतियोगिता में 'नित्य संदेश', इंदौर और इंदौर समाचार से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट नवीन मौर्य को उनके "वात्सल्य" छायाचित्र के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। 


दैनिक भास्कर के संदीप जैन को द्वितीय पुरस्कार, 6पीएम के राजकुमार वर्मा को तृतीय पुरस्कार तथा नईदुनिया के राजू पंवार को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। 

प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव और इंदौर नगर निगम (IMC) सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।


नवीन मौर्य की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर नित्य संदेश मीडिया कम्यूनिकेशन परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here