Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

52वीं यूपी पावर सेक्टर अंतर डिस्कॉम क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता

पश्चिमांचल डिस्कॉम बना कुश्ती का चैंपियन, क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले जारी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के तत्वावधान में 52वीं उ.प्र. पावर सेक्टर अन्तर परियोजना/डिस्कॉम क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

कुश्ती में पश्चिमांचल का दबदबा
कुश्ती प्रतियोगिता के मुकाबले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दारा सिंह कुश्ती हॉल में आयोजित हुए। अंक तालिका के आधार पर पश्चिमांचल डिस्कॉम ने सर्वाधिक 44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। अनपरा परियोजना 17 अंकों के साथ दूसरे और ओबरा परियोजना 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री आशु कालिया एवं मुख्य अभियंता श्री मो. सगीर की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन मुकाबला पश्चिमांचल डिस्कॉम के श्री मुकेश और अनपरा परियोजना के श्री आनंद यादव के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मुकेश ने चित के आधार पर जीत दर्ज की।
समापन अवसर पर मुख्य अभियंता गुलाब सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी, रेफरी और खिलाड़ियों को सम्मानित किया और अर्जुन अवार्डी एवं क्रीड़ाधिकारी अलका तोमर को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

विभिन्न भार वर्गों के विजेता:
• 57 किग्रा: 1. मुकेश (मेरठ), 2. आनंद यादव (अनपरा), 3. हरपाल सिंह (हरदुआगंज) 
• 61 किग्रा: 1. देवेंद्र त्यागी (मेरठ), 2. यतेंद्र कुमार (हरदुआगंज), 3. राजकुमार (अनपरा) 
• 65 किग्रा: 1. बिजेंद्र सिंह (मेरठ), 2. प्रदीप कुमार (ओबरा), 3. सियाराम (हरदुआगंज) 
• 70 किग्रा: 1. रंजन तोमर (मेरठ), 2. बृजेश्वर प्रताप तिवारी (ओबरा), 3. हिमांशु शुक्ला (अनपरा) 
• 74 किग्रा: 1. संजय जैन (मेरठ), 2. संदीप रमन (अनपरा), 3. शैलेश कुमार (ओबरा) 
• 79 किग्रा: 1. शिवधानी सिंह (ओबरा), 2. तेरस चौहान (मेरठ), 3. पवन विश्वकर्मा (अनपरा) 
• 86 किग्रा: 1. पंकज सिंह (अनपरा), 2. बालेंद्र चौधरी (मेरठ), 3. मुकेश ठाकुर (हरदुआगंज) 
• 92 किग्रा: 1. अंजुम प्रसाद यादव (वाराणसी), 2. चाँद (मेरठ), 3. रवि कुमार (हरदुआगंज) 
• 97 किग्रा: 1. अनिल कुमार (मेरठ), 2. ऋषिकेश (अनपरा), 3. श्रीप्रकाश दूबे (ओबरा) 
• 125 किग्रा: 1. जतन सिंह (मेरठ), 2. रामगोपाल यादव (हरदुआगंज), 3. हरिवंश (ओबरा) 

क्रिकेट में भी जोरदार टक्कर
क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड और शर्मा नगर विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान, मेरठ में खेले जा रहे हैं।

• गांधी बाग मैदान: पहले मैच में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ने 163 रन बनाए, जवाब में दक्षिणांचल डिस्कॉम 133 रन ही बना सकी। मुख्यालय ने 30 रनों से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पश्चिमांचल डिस्कॉम ने 135 रन बनाए, जिसे पूर्वांचल डिस्कॉम ने 5 विकेट से हासिल कर लिया। 
 • शर्मा नगर मैदान: पहले मैच में अनपरा परियोजना ने 78 रन बनाए, मध्यांचल डिस्कॉम 54 रन पर सिमट गई। अनपरा ने 24 रनों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरदुआगंज परियोजना ने 95 रन बनाए, केस्को 91 रन ही बना सकी। हरदुआगंज ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। 

कल के मुकाबले (07 अक्टूबर)
कल 07 अक्टूबर को शर्मा नगर क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे अनपरा परियोजना और हरदुआगंज परियोजना के बीच पहला मैच और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं गांधी बाग ग्राउंड में पूर्वांचल डिस्कॉम और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के बीच लीग और दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here