Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

पीवीवीएनएल की मेजबानी में 52वीं पावर सेक्टर क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की मेजबानी में 52वीं उ.प्र. पावर सेक्टर अंतर परियोजना/डिस्कॉम क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ आज गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। प्रतियोगिता 5 से 8 अक्टूबर तक चलेगी।


शुभारंभ वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी विनय कुमार की घोषणा और मुख्य अभियंताओं द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलाने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान निदेशक आशु कालिया, संजय जैन, एनके मिश्र मौजूद रहे।


आज के परिणाम -

पहला मैच गांधी बाग में हरदुआगंज ने ओबरा को 55 रनों से हराया। हरदुआगंज ने 158 रन बनाए, जवाब में ओबरा 103 पर सिमटी।

दूसरा मैच शर्मा नगर विक्टोरिया पार्क में पूर्वांचल डिस्कॉम ने पारिछा (पनकी) को 30 रनों से हराया। पूर्वांचल ने 197 रन बनाए, पारिछा 149 रन ही बना सकी।

कुश्ती के मुकाबले कल 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह विवि के दारा सिंह कुश्ती हॉल में होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here