मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की 52वीं अंतर परियोजना/डिस्कॉम क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं उद्घाटन 5 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गांधी बाग, मेरठ में मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि द्वारा किया जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड व शर्मा नगर क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर से दारा सिंह कुश्ती हॉल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में होगा। प्रतियोगिता में पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल व केस्को डिस्कॉम सहित अन्य विद्युत परियोजनाओं की 10 टीमों के लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन से विद्युत क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
No comments:
Post a Comment