नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने लूट की घटना का 5 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम सोफिया स्कूल, रजबन के पास ई-रिक्शा चालक व उसके 2 साथियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल व 300 रुपये लूट लिए थे, जिस पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 245/2026 धारा 309(6) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 अक्टूबर की रात कैंट रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त चेतन उर्फ गोलू, अमित साहू उर्फ माईकल और आशीष उर्फ राजीव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया विवो मोबाइल, 300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा UP15JT6598 बरामद कर शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं, जिन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

No comments:
Post a Comment