नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन और यात्रीकर अधिकारी नीलम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में बिना वैध परमिट, फिटनेस और मानकों के चल रहे व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 5 वाहन जब्त किए गए और 15 वाहनों के चालान काटे गए। मुख्य
फोकस अनधिकृत बसों, स्लीपर बसों, ओवरलोड मालवाहक वाहनों और बिना मानक के चल रही
एंबुलेंस पर रहा। विभाग ने बताया कि स्लीपर बसों में बस बॉडी कोड का पालन अनिवार्य
है, जिसमें आपातकालीन द्वार, छत पर निकासी, हथौड़ा, अग्निशामक यंत्र और सुरक्षा
रेलिंग जैसी व्यवस्थाएं जरूरी हैं। क्षमता से अधिक सवारी और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई
की जाएगी।

No comments:
Post a Comment