नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर शनिवार को प्रदेशव्यापी विधानसभा स्तरीय बैठक 49 मेरठ दक्षिण, 48 मेरठ शहर और 47 मेरठ कैंट विधानसभा में अलग-अलग स्थानों पर हुई।
दक्षिण विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हाजी मुकीम चौधरी ने की, संचालन पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी ने किया। शहर विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता चौधरी अनीस अहमद केले वाले ने की, संचालन अफजाल सैफी ने किया। कैंट विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश महामना ने की, संचालन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरप्रीत आहूजा ने किया।
तीनों बैठकों में वोट बचाओ, संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ, पिछड़ों-दलितों-अल्पसंख्यकों का सम्मान बचाओ तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष का आह्वान किया गया। निर्णय लिया गया कि 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र होंगे। सुबह 10 बजे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कचहरी पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ सामूहिक मार्च का समापन किया जाएगा।
वक्ताओं ने भाजपा पर दोहरी नीति और धर्म आधारित राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, आस्था से नहीं। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर अंकुश लगाने का आरोप भी लगाया गया। भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
बैठक में कहा गया कि सपा के समस्त कार्यकर्ता-पदाधिकारी अपने घरों पर हिंदी-उर्दू लिपि में पार्टी का झंडा और नाम पट्टिका अवश्य लगाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ता बीएलए के रूप में नियुक्त होंगे। भाजपा के फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने, एसआईआर में बीएलओ के माध्यम से काटे गए नामों को जुड़वाने तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों के नए वोट बनवाने का काम किया जाएगा। भाजपा एजेंट के रूप में काम करने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत दी जाएगी।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहिद पहलवान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश महामना, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मुशीर खान, अक्षय अरिहंत जैन, रविंद्र प्रेमी, सुमित बौद्ध, बिनु भइया, हाजी यूसुफ तोमर, माजिद चौधरी, अरशान खान, अदनान रिजवान कुरैशी, बिलाल कुरैशी, अब्दुल फहीम एडवोकेट, आसिफ खान एडवोकेट, मुस्तफा अंसारी, गुलजार अहमद, निपुण अग्रवाल, डॉक्टर आदित्य गुर्जर, पदम सिंह, जाहिद खान आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment