तीन दिन से पारा 35° के पार; अगले दो दिन 37° तक पहुंचने का अनुमान, रातें रहेंगी ठंडी
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर भारत के बचे हुए हिस्सों, पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश, तथा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है।
अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव की उम्मीद थी, इंदौर में दिन के तापमान ने गर्मी का असर बनाए रखा है।
महीने के शुरुआती तीन दिनों में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है।
रविवार को भी दोपहर तक तेज गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
सामान्य से 1.9° ज्यादा रहा दिन का तापमान
शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। इस तरह दिन और रात के तापमान में 18.2 डिग्री का अंतर रहा।
अक्टूबर के शुरुआती दिनों में तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी बढ़ रही है, जबकि शत गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में तापमान कम होने से ठंडक महसूस हो रही है। फिलहाल मौसम का यही दोहरा मिजाज बना हुआ है।
अगले दो दिन 37° के पार जा सकता है पारा पश्चिमी मध्यप्रदेश में 8 और 9 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इंदौर में फिलहाल इससे दिन के तापमान में राहत मिलने के बजाय पारा बढ़ने का अनुमान है। अगले दो दिनों में अनुमान है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।


No comments:
Post a Comment