Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 11, 2026

धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह 30 अक्टूबर से, सीएम योगी को बुलाने का फैसला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को शास्त्री नगर में प्रधान हातम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक देशभर में 'धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह' मनाने का निर्णय लिया गया।


संस्थान ने तय किया कि 30 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को और 27 नवंबर को धनसिंह कोतवाल जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। जन्मोत्सव माह के तहत मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, ग्वालियर, लखनऊ और देहरादून में कार्यक्रम होंगे। बैठक में संगठन विस्तार के तहत श्रीमती भूमिका यादव को उत्तराखंड महिला संयोजिका, प्रो. विकेश चौधरी (सहारनपुर) व पूर्व विधायक कमल मलिक (गढ़) को प्रदेश उपाध्यक्ष और रविंद्र सिंह तोंगड़ (गौतमबुद्ध नगर) को राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया गया। संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने नियुक्ति पत्र सौंपे। बैठक में प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. देवेंद्र शर्मा, कैप्टन सुभाष चंद्र, जयप्रकाश धामा, गुलबीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here