Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 11, 2026

जिला ओलंपिक संघ मेरठ की बैठक में सर्वसम्मति से अश्वनी गुप्ता अध्यक्ष चुने गए


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिला ओलंपिक संघ की बैठक रविवार को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित हुई। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेमक कुमार ने सभी खेल संघों से आए पदाधिकारियों (अध्यक्ष/सचिव) का परिचय कराया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

बैठक में सर्वप्रथम खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने, स्टेडियम में अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराने तथा राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों के सम्मान का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी खेल संघों ने समर्थन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी खेल संघों से प्रस्ताव देने का अनुरोध किया।

जनपद में ओलंपिक संघ को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से राजेश चौधरी, सचिव जिला बैडमिंटन संघ ने पवन गोयल के स्थान पर अश्वनी गुप्ता को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनु कुमार, सचिव एथलेटिक्स संघ, अरुण जिंदल, प्रेसिडेंट तीरंदाजी संघ, सोहेल अहमद, सचिव वुशु संघ, विनीत त्यागी, सचिव शतरंज संघ, ललित पंत, सचिव फुटबाल संघ, प्रदीप चिन्योटी, सचिव हॉकी संघ, पोपेंदर, सचिव कबड्डी संघ, कौसर नदीम, सचिव जिम्नास्टिक संघ सहित सभी 25 खेल संघों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से अश्वनी गुप्ता को जिला ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here