नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन 04 अक्टूबर को प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक एक सत्र में होगा। यह परीक्षा OMR आधारित होगी।
मेरठ जनपद में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 13024 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के लिए सख्त व्यवस्था लागू की है। परीक्षार्थियों को प्रातः 08:00 से 08:45 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, 08:45 पर गेट बंद हो जाएगा। ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार, वोटर कार्ड, पैन, पासपोर्ट या डीएल में से कोई एक मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। गोपनीय सामग्री का वितरण CCTV निगरानी में होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक और प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment