Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

रंगों के जरिए Gen-Z प्रतिभागियों ने भरी कल्पनाओं में उड़ान... चित्रकला संगम 2.0 में दिखी प्रतिभाओं की झलक

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प के अंतर्गत संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स द्वारा चित्रकला संगम 2.0 का आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों Gen-Z प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रंगों और अपनी कल्पनाशक्ति के माध्यम से विभिन्न विषयों को कागज पर उकेरते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स के अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राहुल लोदवाल ने कहा कि, “चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का मेल नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं की सोच, कल्पनाशक्ति और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच देने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज में सेवा के साथ-साथ नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी है।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अधिकारी, भाजपा नगर मंत्री नेहा शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर महामंत्री नितेश खांडेकर, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, संत कबीरदास मंडल अध्यक्ष रवि तोमर, मंडल प्रभारी देवेश जाजोरिया, मंडल महामंत्री सत्येंद्र चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर सोशल मीडिया प्रभारी कुणाल सोलंकी एवं आईटी प्रभारी सिद्धार्थ चौहान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


वहीं सामाजिक क्षेत्र से ‘एक कदम मदद की ओर’ संस्था एवं सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषभ बगोरा, इंदौर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज संकट, संस्था प्रणवायु के अध्यक्ष राज ठाकुर, संस्था उपाध्यक्ष संदीप महियार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणेश चौधरी, महामंत्री सतीश लांभाते, विश्वजीत मलिक, साहिल पेडवा, हितेंद्र, राहुल बरुआ, खुशाल भरतुनिया एवं विवेक कुशवाह सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।


आयोजन के दौरान सैकड़ों Gen-Z प्रतिभागियों की सहभागिता से कार्यक्रम स्थल रचनात्मकता, उत्साह और उमंग से भर उठा। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। रंगों से सजे चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। संस्था की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की गई।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स की ओर से आभार व्यक्त किया गया। अंत में वासुदेव लोदवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार माना।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here