नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी उग्र विरोध प्रदर्शन म. प्र के हर जिले में किया आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियां कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया।
इस दौरान कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर उनका पुतला फूंका।
इंदौर में भी जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, ज्ञापन सौंप कर मांग करेंगे कि SIR (Special Intensive Revision) में 13 करोड़ वोट काटने के मामले में CEC ज्ञानेश कुमार पर FIR हो।आरोप था कि SIR में देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, इसलिए CEC इस्तीफा दें और काटे गए नाम वापस जोड़े जाएं।
इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगते हुए कहा कि हम शांति पूर्वक ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया और ज्ञापन तक नहीं देने दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह हरसिद्धि चौराहे पर एकत्रित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,जहा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की जाना थी लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोककर प्रदर्शन समाप्त करा दिया।
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप है कि चुनाव आयोग में निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्रीकरण और SIR के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सज्जन सिंह ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पार्टी लंबे समय से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियों को लेकर सवाल उठाती रही है। कांग्रेस का दावा है कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस द्वारा थाना पंडितनाथ क्षेत्र अंतर्गत हरसिद्धि मंदिर से एक पैदल मार्च कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई थी,पुलिस जिसकी शांतिपूर्ण रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, 200 से ढाई सौ की संख्या की अनुमति दी गई थी। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस और कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प भी हो गई थी हालांकि सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।






No comments:
Post a Comment